Thursday, 8 September 2011

कब तक बहेगा लहू

भारत की धरती आखिर कब तक लाल होती रहेगी?  खून की होली खेलने वालो को आखिर कब तक सियासी दाव पेंच के चलते बचाया जायेगा ? आजादी के बाद से अब तक लाखो लोग आतंकवाद की भेंट चढ़ चुके हैं उसके बाद भी सरकार हर बार की तरह आतंकवाद  से सख्ती से निपटने का बयान जारी करती है यह चिंतनीय है | लम्बे अरसे के बाद भी ना तो कोई सख्त कानून बनाया गया और ना ही इससे निपटने की दिशा में कोई  कारगर नीति तय की गई |